स्थानीय समाचार

समसपुर पंचायत में फसल बीमा पाठशाला का आयोजन

समसपुर पंचायत में फसल बीमा पाठशाला का आयोजन

बरहरवा (राजमहल प्रखंड)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत समसपुर पंचायत में सोमवार को एचडीएफसी एर्गो द्वारा फसल बीमा पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक मनीष कुमार प्रसाद एवं प्रखंड समन्वयक अशीष साहा ने किया।

पाठशाला में किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि यह योजना प्राकृतिक आपदाओं, कीट प्रकोप, रोग और अनिश्चित मौसम जैसी स्थितियों से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई करती है। इसके माध्यम से किसान अपनी आर्थिक क्षति से बच सकते हैं और खेती को सुरक्षित बना सकते हैं।

इस दौरान योजना से संबंधित प्रक्रियाओं, लाभ, और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी गई। किसानों को बताया गया कि यह योजना उनके कृषि जोखिम को काफी हद तक कम कर सकती है।

पाठशाला में तहसीन शेख, हसीन शेख, शेड्यूल शेख, अजमल शेख, नूरजमल शेख, नूरजहां बीवी, लालमुनी बीवी, आयशा बीवी, सबीर बीवी, रफीक शेख सहित कई किसान उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button