स्थानीय समाचार

धूम – धाम से निकलेगा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,तैयारी पूरी

धूम - धाम से निकलेगा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,तैयारी पूरी

बरहरवा ‌राजमहल,मे भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भव्य रुप से निकालने को लेकर शहर के बर्मन कॉलोनी वार्ड नंबर 6 में जगरनाथ पूजा कमेटी के द्वारा तैयारी जोर शोर से चल रहा है।कमेटी के द्वारा आकर्षक एवं भव्य रुप से भगवान जगरनाथ,बलभद्र, बहन सुभद्रा की रथ यात्रा निकाला जाएगा। इस संबंध में कमेटी के अध्यक्ष महादेव विश्वास ने बताया की रथ का मरम्मत, रंग रोहन सहित अन्य कार्य लगभग पूरा हो गया है। जिसमें कमेटी के सभी सदस्य अपना योगदान दे रहे हैं।
मान्यता के अनुसार रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर निकाला जाता है इस वर्ष पंचांग के अनुसार 27 जून को पूरे विधि विधान से पुरोहितों के द्वारा पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर से पूरे धूमधाम से गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा रथ को खींचते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र ,सुभद्रा को मान्यता के अनुसार सात दिन के लिए मौसी घर शहर के वार्ड नंबर सात स्थित हाट पाड़ा निवासी बबलू हालदार के घर राधा कृष्ण मंदिर में रखा जाएगा। जहां भगवान विश्राम करते हैं और पुण: सात दिन बाद एकादशी के दिन इसी तरह का आयोजन कर पुनः भगवान अपने घर वापस लौटेंगे। रथ यात्रा का विशेष महत्व उड़ीसा के पुरी धाम में जहां हर्षोल्लास के साथ भगवान की रथ यात्रा निकाली जाती है।
धार्मिक मान्‍यताओं के अनुसार माना जाता है कि जगन्‍नाथ जी की रथ यात्रा मे शामिल होने से उनके भक्‍तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। औरत की रस्सी खींचने से 100 यज्ञो के फल प्राप्‍ति होती है। और भगवान जगन्‍नाथ जी उसकी सभी मनोकामनाए पूर्ण करते है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button