स्थानीय समाचार
विमरला योजना के तहत मनातू गांव में कंबल वितरण

Views: 69
Read Time:46 Second
प्रेम कुमार साहू घाघरा,
घाघरा (गुमला): विमरला योजना के तहत घाघरा प्रखंड के रुकी पंचायत अंतर्गत मनातू गांव में सैकड़ों विधवा, वृद्धा, दिव्यांग एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उप प्रमुख कृष्ण कुमार लोहार एवं उप मुखिया छोटन बडाईक ने जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ठंड के मौसम में असहाय लोगों की मदद करना सामाजिक दायित्व है। कंबल पाकर लाभार्थियों में खुशी देखी गई।
![]()




