गढ़वाझारखंडस्थानीय समाचार

सरकारी भूमी पर बनाए गए मकान को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर किया ध्वस्त.

सरकारी भूमी पर बनाए गए मकान को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर किया ध्वस्त.

बिशुनपुरा/सुजित कुमार मेहता,

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी हीरकमन्ना केरकेटा ने पुलिस बल के साथ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गए कच्चे मकान पर जेसीबी चलवाकर किया ध्वस्त।
जानकारी के अनुसार बिशुनपुरा प्रखंड के सारो गांव निवासी मुबारक अंसारी ने अनावाद सर्व साधारण झारखंड सरकार खाता 220 प्लॉट 215 की भूमि पर कच्चा मकान बना कर अतिक्रमण किया हुआ था।जिसे बिशुनपुरा अंचलाधिकारी निधि रजवार ने अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्राचार कर अवगत कराया था।

सरकारी भूमी पर बनाए गए मकान को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर किया ध्वस्त.

बताया गया की इसके पूर्व में भी मुबारक अंसारी को अतिक्रमण हटाने केलिए अंचल अमीन के द्वारा उक्त भूमी का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया गया था। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने बिशुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा को दंडाधिकारी नियुक्त कर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लिखीत निर्देश दिया। जहां निर्देश के आलोक में उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

मौके पर बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा अपने दल बल के साथ मौजूद थे। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय से और भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाई गई थी।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button