स्थानीय समाचार

बरहरवा : संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण सम्पन्न, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू

बरहरवा : संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण सम्पन्न, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू

बरहरवा,
प्रखंड अंतर्गत सभी 11 संकुल संसाधन केंद्रों में सोमवार को प्रातः 9:30 से 10:30 बजे तक एक घंटे का संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रत्येक संकुल से एक-एक शिक्षक ने भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के पूर्वाभ्यास के रूप में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहयोगी शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में योग दिवस के दिन सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को योगाभ्यास कराएंगे

प्रशिक्षण के दौरान सभी संकुलों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा विशेष रूप से “अनुलोम-विलोम” और “सूर्य नमस्कार” जैसे महत्वपूर्ण योग आसनों का अभ्यास कराया गया। यह प्रशिक्षण शिक्षकों द्वारा 21 जून तक विद्यार्थियों को नियमित रूप से दिया जाएगा।

इस अवसर पर सीआरपी ईश्वर पंडित, सुल्तान आलम, अनुज कुमार, अवधेश कुमार सिंह, संदीप सौरव, प्रदीप सिंह, सोनी मुर्मू और आनंद सौरव जैसे कई शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।

यह आयोजन योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने और विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button