स्थानीय समाचार
राधानगर से 2.2 किलो गांजा बरामद मामले आरोपी को भेजा जेल


बरहरवा । राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव से बीते रात पुलिस ने एक घर से 2.2 किलो गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना पुलिस ने एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी व बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर राधानगर गांव में हेमंत मंडल के घर छापेमारी कर कच्चा गांजा जब्त किया है।इस दौरान पुलिस ने कथित आरोपी गांजा तस्कर हेमंत मंडल को हिरासत में लेकर पुछताछ किया। चर्चा है कि उक्त युवक पश्चिम बंगाल से गंजा लाने के लिए कुरियन मैन के रुप में काम करते थे।उक्त जानकारी राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया।इधर पुलिस के इस कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी दल में एसडीपीओ, बीडीओ के अलावा एसआई शिवानंद प्रसाद,एएसआई रवि शंकर झा, उमेश तिवारी,मनोज पासवान आदि थे।
फोटो
![]()




