स्थानीय समाचारलातेहार

बकरीद पर्व को लेकर लातेहार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बकरीद पर्व को लेकर लातेहार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

लातेहार। आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से आपसी तालमेल बनाए रखते हुए कार्य करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बकरीद के दौरान जिले में किसी भी तरह की अशांति या अफवाह की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पूर्व से ही आवश्यक सतर्कता एवं तैयारी सुनिश्चित की जाए।

कंट्रोल रूम व सोशल मीडिया पर निगरानी
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। लोग कंट्रोल रूम के नंबर 06565–247981, मोबाइल नंबर 08987796308, साइबर सेल नंबर 6206159795 अथवा 112 पर कॉल कर सूचना साझा कर सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या उत्तेजक जानकारी प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल को सोशल मीडिया की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतिबंधित पशुओं के परिवहन पर रोक
उपायुक्त ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान प्रतिबंधित पशुओं के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया, तो उस पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बकरीद पर्व को लेकर लातेहार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शहर में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि बकरीद को लेकर जिला पुलिस द्वारा चप्पे-चप्पे पर सतर्कता बरती जाएगी। महत्वपूर्ण स्थलों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य विधिक धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

सभी अंचलों में भी होगी शांति समिति की बैठक
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में भी शांति समिति की बैठकें आयोजित कर लें और स्थानीय स्तर पर विधि व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करें।

अन्य दिशा-निर्देश
बैठक में यह भी तय किया गया कि पर्व के दौरान सभी दंडाधिकारी, थाना प्रभारी, वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अपने क्षेत्रों में सतर्क रहेंगे और छोटी-बड़ी घटनाओं की तुरंत सूचना कंट्रोल रूम व वरीय अधिकारियों को देंगे।

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, एसडीपीओ, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने अंत में सभी से पर्व के सफल आयोजन में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे के पर्वों का सम्मान करते हुए जिले में शांति, सद्भाव और एकता की मिसाल कायम करनी चाहिए।”

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button