स्थानीय समाचार

लहलहे में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

लहलहे में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता: अनुज तिवारी,

पलामू:- सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की भव्यता देखते ही बनी। श्री श्री 108 मारुति किंकर जी महाराज ने श्रोताओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कराते हुए बताया कि किस प्रकार लड्डू गोपाल ने अपने बचपन में विभिन्न चमत्कारों से ब्रजवासियों को आश्चर्यचकित किया। कथा के दौरान जैसे ही बालकृष्ण के जन्म की कथा का प्रसंग आया, पूरा यज्ञ मंडप ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ घोष से गूंज उठा।

आयोजकों ने जन्मोत्सव को उत्सवमय रूप देते हुए भगवान के बाल स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया, आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं में विशेष उल्लास देखा गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक इंटक प्रदेश सचिव विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि कथा के प्रति क्षेत्रवासियों की आस्था व श्रद्धा अत्यंत सराहनीय है। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य अर्जित किया और भगवान के जन्मोत्सव पर झूमते नजर आए।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button