स्थानीय समाचार

अवैध महुआ शराब भट्टी को किया गया ध्वस्त, एक गिरफ्तार

Views: 225
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second
अवैध महुआ शराब भट्टी को किया गया ध्वस्त, एक गिरफ्तार

न्यूज़ अप्रैजल संवाददाता दिनेश यादव की रिर्पोट:- पलामू:- पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र में पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर वीर सिंह मुंडा के नेतृत्व में नौडीहा थाना प्रभारी अमन कुमार के गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम हबारुआ में पुल के पास नाला के किनारे अवैध शराब भट्टी संचालित की जा रही है।सूचना मिलने पर पुलिस दल बल के साथ स्थल पर पहुंच कर करीब 50 लीटर महुआ शराब, 400 किलोग्राम जावा महुआ को पुलिस ने नष्ट कर बनाने वाले उपकरणों को पुलिस ने किया आग के हवाले। वहीं पुलिस की सूचना मिलते ही अवैध शराब भट्टी संचालक भागने का कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने धर दबोचा। अवैध शराब भट्टी संचालित कल्लू बैठा उम्र 60 वर्ष,पिता:- स्व रामधनी बैठा कठौतिया नौडीहा बाजार पलामू से गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।नौडीहा थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि लगातार अवैध कारोबार एवं अवैध शराब भट्टी के खिलाफ अभियान नौडीहा प्रखंड क्षेत्र में तेज कर दिया गया है और किसी भी कीमत में दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button