स्थानीय समाचार

घाघरा (गुमला): शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या,परिवार में मातम

घाघरा (गुमला): शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या,परिवार में मातम

घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव में गुरुवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई। मृतक की पहचान सूरज उरांव के रूप में हुई है, जिसकी शादी आगामी 11 मई को तय थी।

जानकारी के अनुसार, सूरज का शव गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर झाड़ी कुदुर नामक स्थान पर पेड़ से लटका मिला। शव को सबसे पहले शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घाघरा (गुमला): शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या,परिवार में मातम

मृतक के पिता कृष्णा उरांव ने बताया कि गुरुवार को लड़की के घर ‘मुंह देखवनी’ कार्यक्रम था और इसके लिए पूरे परिवार में तैयारी चल रही थी। रात में सभी लोग मिठाइयाँ बना रहे थे, उसी दौरान सूरज घर आया और अपने कमरे में चला गया। परिजनों ने सोचा वह हमेशा की तरह सो गया होगा। लेकिन सुबह उसकी आत्महत्या की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है।

थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच जारी है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button