लहलहे बस स्टैंड पर भीषण अगलगी: लाखों की संपत्ति खाक, प्रशासन से कार्रवाई की मांग


संवाददाता: अनुज तिवारी,
सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार की देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें किराना और कपड़े की कई दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लाखों रुपये का सामान कुछ ही घंटों में जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर देर से पहुँचीं, जिससे आग पर काबू पाने में काफी विलंब हुआ।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आगजनी की यह घटना असामाजिक तत्वों की शरारत हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब और गांजे की बिक्री जैसे अपराध बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लहलहे बस स्टैंड असुरक्षित होता जा रहा है।
स्थानीय व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लहलहे बस स्टैंड में बढ़ते उपद्रवियों की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
![]()




