झारखंडस्थानीय समाचार

तेज रफ्तार मिट्टी लोड ट्रैक्टर ने हाईवा को मारी टक्कर, ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Views: 480
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second
तेज रफ्तार मिट्टी लोड ट्रैक्टर ने हाईवा को मारी टक्कर, ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त

बरहरवा से संवाददाता,

बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन पहाड़–राजमहल मुख्य मार्ग पर भैंस मारी मोड़ के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार मिट्टी लोड ट्रैक्टर ने सामने जा रहे हाईवा को पीछे से टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन पहाड़ की ओर से आ रहा एक हाईवा राजमहल की दिशा में जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रहा मिट्टी लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और हाईवा को जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना काफी भयावह थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ट्रैफिक कुछ देर के लिए बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button