स्थानीय समाचार

पथ पर फैले पत्थर की धूल से फिसलकर टोटो पलटा, एक गंभीर रूप से घायल

Views: 172
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second
पथ पर फैले पत्थर की धूल से फिसलकर टोटो पलटा, एक गंभीर रूप से घायल

बरहरवा।
पाकुड़-बरहरवा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें टोटो पलटने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना मयूरकोला गांव के समीप उस समय हुई जब तेज रफ्तार में बरहरवा की ओर से कोटालपोखर जा रहा टोटो अचानक सड़क पर गिरे पत्थर के धूल भरे टीले पर चढ़ गया। संतुलन बिगड़ने से टोटो सड़क पर पलट गया।

टोटो में सवार चौरा गांव निवासी पवन तुरी (उम्र 50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। टोटो के पलटने से वे उसके नीचे दब गए, जिससे उनका बायां पैर टूट गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए टोटो को सीधा किया और घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत पाकुड़ स्थित एक चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह क्षेत्र पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील बना हुआ है। कोटालपोखर डाटा पांडा सड़क पर लगातार रात भर चलने वाली माइनिंग ट्रैक्टर, ओवरलोडेड छर्री लदे ट्रक और पत्थर ढुलाई के कारण सड़क पर पत्थर और धूल बिखरे रहते हैं। इससे रास्ता फिसलनभरा और खतरनाक हो गया है।

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बाइक चालक इसी रास्ते पर फिसलकर घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से सड़क की नियमित सफाई या ट्रकों पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर और छर्री बिखरने की वजह से हो रही लगातार दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो और भी बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button