स्थानीय समाचारझारखंड

वित्तीय जागरूकता अभियान: सखी मंडल की महिलाओं को मिली बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी

वित्तीय जागरूकता अभियान: सखी मंडल की महिलाओं को मिली बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी

बरहड़वा। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) बरहड़वा और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) कोटालपोखर के संयुक्त तत्वावधान में कोटालपोखर संकुल संघ कार्यालय में वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं और वित्तीय सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक, कोटालपोखर के शाखा प्रबंधक इंद्रजीत कुमार ने सखी मंडल की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बैंक ऋण, बचत खाता खोलने, लेन-देन की प्रक्रिया, बीमा क्लेम, सेटलमेंट, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और ऋण वापसी जैसी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

बीपीएम फैज आलम ने बताया कि इस तरह के वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम JSLPS के द्वारा बैंकों के शाखा प्रबंधकों के सहयोग से नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक बनाना और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ दिलाना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

सखी मंडल की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में बैंक सखी सुरुजमुनी किस्कू, सामुदायिक समन्वयक दुलर मरांडी, जेंडर सीआरपी नंदिता देवी, सक्रिय महिला अनिता देवी समेत दर्जनों सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रति अपनी समझ को बढ़ाने के लिए शाखा प्रबंधक से सवाल-जवाब भी किए

इस जागरूकता अभियान से यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए इस तरह के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। इससे वे न केवल अपनी बचत और निवेश को बेहतर तरीके से प्रबंधित कर सकती हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त भी बन सकती हैं।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button