स्थानीय समाचार

आपसी विवाद में दर्जनों युवक ने एक युवक को चाकू मारकर किया हत्या, भागने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

आपसी विवाद में दर्जनों युवक ने एक युवक को चाकू मारकर किया हत्या, भागने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गिरिडीह:-  मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है.

पुलिस ने घटना में शामिल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.अभियुक्तों की गिरफ्तारी उस वक्त की गयी, जब वह जिला छोड़कर भागने के फिराक में था. पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के पास से हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है.

बताया जाता है कि मुख्य अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह हाल के दिनों में ही जेल से छूटकर बाहर आया है.चिलगा गांव के पास कबीरबाद माइंस में शनिवार को ब्लास्टिंग होनी थी.

इस दौरान आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी और कुछ अन्य लोगों ने माइंस के पास घूमने आये बाइक सवार युवकों को वहां से हटने के लिए कहा. इस पर बाइक सवार युवक आक्रोशित हो गये और दामोदर यादव समेत अन्य लोगों से गाली-गलौज करने लगे.

थोड़ी देर बाद करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और घर के बाहर बैठे दामोदर यादव पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button