स्थानीय समाचार
यूनियन का वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को

Views: 273
Read Time:1 Minute, 23 Second

जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से चौथी इंटर यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को होगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा।
टेल्को वॉलीबॉल स्टेडियम में इसका उद्घाटन टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी करेंगे ।
जबकि इस अवसर पर जी एम संजय सिन्हा, जी एम ए के दास, ई आर हेड सौमिक रॉय , एडमिनिस्ट्रेशन हेड वी एन सिंह, टाउन हेड रजत सिंह , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह , महामंत्री आर के सिंह समेत विभिन्न यूनियनों के अध्यक्ष , महामंत्री शिरकत करेंगे।
गौरतलब हो कि मजदूर नेता स्वर्गीय गोपेश्वर लाल दास की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन तीन दिवसीय लीग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करती है। जिसमें विभिन्न योजनाओं के मजदूर नेता हिस्सा लेते हैं।
![]()




