स्थानीय समाचार

महिला लखपति किसान अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कोर कमिटी की बैठक आयोजित

महिला लखपति किसान अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कोर कमिटी की बैठक आयोजित

मेदिनीनगर (पलामू):– उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में महिला लखपति किसान योजना से संबंधित बैठक आयोजित हुई।बैठक में पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से महिला लखपति किसान के उद्देश्यों एवं कार्य योजना के संबंध में बताया गया।इस योजना के तहत जिले के सभी विभागों एवं जेएसएलपीएस के साथ सर्वे कर कन्वर्जेंस के माध्यम से कार्य किया जाना है।

महिला लखपति किसान योजना के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर जेएसएलपीएस को नोडल विभाग बनाया गया है।विभाग के द्वारा सर्वे कार्य करते हुए अन्य विभागों को पूर्ण डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये।

बैठक में एसएचजी परिवारों के लिए स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने की रणनीति को लेकर विभिन्न बिंदुओं जैसे संस्थान निर्माण और वित्तीय समावेशन पर चर्चा की गयी।

निजी क्षेत्र की भागीदारी- स्टार्ट-अप,एफपीओ, एनजीओ,ग्रामीण उद्यम केंद्र के साथ साझेदारी करना।इसके अतिरिक्त माइक्रो क्रेडिट योजना,वित्तीय समावेशन,बैंक लिंकेज,महिला उद्यम त्वरण निधि,कृषि आजीविका, एकीकृत कृषि क्लस्टर के तहत किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गयी।

मनरेगा के तहत किसानों के लिये दीदी बाड़ी योजना,योग्य लाभुकों को जॉब कार्ड से संतृप्त कर सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में उद्योग,कृषि और गैर-कृषि, कौशल,उद्यम को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा की गयी।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी,पशुपालन पदाधिकारी,उद्यान पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी,मतस्य पदाधिकारी,जेएसएलपीएस के डीपीएम समेत अन्य मौजूद रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button