बीजेपीPM मोदीनई दिल्लीस्थानीय समाचार

पीएम मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर की पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण की सराहना.

पीएम मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर की पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण की सराहना.

नई दिल्ली(Rns): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस कर्मियों के अथक समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें “मजबूत स्तंभ” करार दिया, और कहा कि सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता “वीरता की सच्ची भावना” का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस बल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ‘एक्स’, जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था, का सहारा लिया। मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”हम अपने पुलिसकर्मियों के अथक समर्पण की प्रशंसा करते हैं। वे सहयोग, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों का मार्गदर्शन करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मजबूत स्तंभ रहे हैं। सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता वीरता की सच्ची भावना का प्रतीक है। अपना जीवन बलिदान करने वाले उन तमाम पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि।” गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर मुख्य समारोह आयोजित कर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिसकी अध्यक्षता परंपरागत रूप से केंद्रीय गृह मंत्री करते हैं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button