सेवा निवृत शिक्षक सह पेंशनर समाज के अध्यक्ष की हत्या का हुआ खुलासा:आरोपी गिरफ्तार


संवाददाता:अनुज तिवारी,
Palamu:-सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुमाड़ निवासी परीक्षण सिंह सेवा निवृत शिक्षक सह पेंशनर समाज के अध्यक्ष की हत्या बीते दिनों पहले हुई थी।
जिसमें सतबरवा थाना ने तत्परता दिखाते हुए स्क्वॉड डॉग की मदद से आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन जब कुछ भी पता नहीं चलने के बाद परीक्षण सिंह के परिजनों ने संदेह के आधार पर गांव की ही व्यक्ति पर एफ आई आर दर्ज कराई प्रदीप सिंह, पिता देवनाथ सिंह, एवं शंभू सिंह, पर जब सतबरवा थाना के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदीप सिंह को अपने कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया मेरे ही द्वारा आपसी विवाद में परीक्षण सिंह की हत्या धारदार कुल्हाड़ी से प्रहार कर की गई है।
इसके पहले भी प्रदीप सिंह मृतक परीक्षण सिंह की पत्नी को निशाना बनाया था।
वही सतबरवा थाना प्रभारी ने बताया कि इसके प्रति पहले से भी अपराधी का इतिहास रहा है।प्रदीप कुमार सिंह का जो कि सतबरवा कांड संख्या G 22/19 धारा 307/341/323/325 IPC है।
छापेमारी दल में शामिल थाना प्रभारी अंचित कुमार, पु0अ0नि0 विश्वनाथ कुमार राणा,स0अ0नि0 बसंत कुमार दुबे, सुबोध कुमार, कुमार नीरज एवं सतबरवा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे ।
![]()




