स्थानीय समाचार
शपथ ग्रहण समारोह में दिखेगी सोहराई पेंटिंग

Views: 146
Read Time:1 Minute, 16 Second

राँची :- मोरहाबादी मैदान में सीएम शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. कई दिगग्ज गेस्ट भी इस कार्य़क्रम में मौजूद होंगे. कार्यक्रम में झारखंड की पारंपरिक पेंटिंग भी देखने मिलेगी.मुख्य स्टेज के सामने सोहराई पेंटिंग बनाई जा रही है.
जो विधायक, सांसद, समेत आम लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा. यें पेंटिग तीन स्थानों पर बनाया गया है. पहला वीआईपी लोगों की इंट्री द्वार के सामने बनाया गया है. जिसमें आदिवासियों के पर्व त्यौहार में खोड़हा नृत्य करते दिखाया गया है.
दूसरी पेंटिग मुख्य स्टेज के सामने चित्रित किया गया है. जिसमें प्रकृति सौंदर्य की तस्वीर दिखेगी. इसके साथ ही जनजातियों के संग हरे भरे पेड़ भी पेंटिग में बनाए गए हैं. इसमें भी हाथी,हिरण,पशु हराभरा,पेड़ पौधा, मछली,गाय, ,सांप,पक्षी बनाया गया है.
![]()




