स्थानीय समाचार

Crime: लातेहार में पैसों के लेन देन में महिला की शराब पी कर युवकों ने किया हत्‍या

Crime: लातेहार में पैसों के लेन देन में महिला की शराब पी कर युवकों ने किया हत्‍या

लातेहार:- पीछले दिनों हुई अधजला शव महिला की हत्या को पुलिस ने शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्‍होने बताया कि गत 13 नवंबर की रात चौकीदार ओम प्रकाश पासवान के द्वारा सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के समीप एक घर के से धुंआ निकल रहा है और जलने की बू आ रही है।

सूचना के सत्‍यापन एवं आवश्‍यक कार्रवाई के लिए पुअनि रंजन कुमार पासवान व सअनि‍ चिंटू कुमार मौक पर पहुंचे. फायर ब्रि‍गेड की मदद से घर में लगी आग को बुझाया गया. जांच के क्रम में घर से एक महिला का अधजला शव बरामद किया गया. महिला की पहचान सलिमा तिग्‍गा, पति अरूण गिद्ध के रूप में की गयी. वह महुआडांड थाना क्षेत्र के अंबाटोली ग्राम की रहने वाली थी और पिछले तीन सालों से लखन साव बारियातू जागीर के घर में किराये में रह रही थी. उसकी हत्‍या करने के बाद अज्ञात अपराधकर्मियों ने साक्ष्‍य छुपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया था।

चौकीदार ओम प्रकाश पासवान के फर्द बयान पर इस संबंध में लातेहार में कांड संख्‍या 186/2024 बीएनएस की धारा 103 (1)/238 के तहत दर्ज किया गया. घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्दश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्‍व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में तकनी‍कि शाखा के मदद से अप्राथमिक आरोपी धनंजय शुक्‍ला (33) उर्फ छोटू शुक्‍ला पिता उमाशंकर शुक्‍ला (कीनामाड़, लातेहार) एवं निशाल ठाकुर (28) पिता किशुर ठाकुर ग्राम मनकेरी जागीर को गिरफ्तार किया गयाा।

एसडीपीओ ने बताया कि तीनों ने अपराध स्‍वीकार कर लिया है. उन्‍होने बताया कि घटना के दिन सलिमा तिग्‍गा ने धनंजय शुक्‍ला और निशाल ठाकुर से मुर्गा, शराब और बीयर मंगाये थे. तीनों ने साथ बैठ कर खाया और पीया. खाने पीने के क्रम में पैसे की लेन देन को सलीमा ने दोनो से तू-तू मैं-मैंने शुरू कर दिया. जब मामला बढ़ गया तो दोनो ने सलिमा तिग्‍गा को जमीन पर पटक दिया और घर में रखे सील’बटे से उसके सिर पर कई बार किया. जब वह मर गयी तो इन लोगों ने साक्ष्‍य छुपाने के नियत से पलंग मे रखे गद्दा और कंंबल ओढ़ा कर शव में आग लगा दी.

इसके बाद दोनो वहां से फरार हो गये.पुलिस ने घटना में प्रयुक्‍त किये गये सील-बटा के अलावा मैरून रंग की हुडी जिस पर खून लगा है, एक मोटरसाइकिल (JH19A-4624) व दो मोबाइल बरामद किया है. इसके अलावा मृतका का खून से सना कॉटन गॉज, मोबाइल, खाली बियर व शराब की बोतल, सिगरेट, आरोपी धनंयज का आधार कार्ड आदि बरामद किया है.

छापामारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार, लातेहार अंचल पुनि दुलड़ चौड़े, पुअनि‍ भागीरथ पासवान, रंजन कुमार पासवान, राहुल सिन्‍हा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के तकनीकी शाखा के पदाधिकारी व लातेहार थाना के रिजर्व गार्ड व सीसीटीएनएस के जवान शामिल थे.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button