बीजेपीचुनाव 2024झारखंडस्थानीय समाचार
झारखंड में खिलने वाला है कमलः अनुराग ठाकुर


राँची :–पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि झारखंड में कमल खिलने वाला है. पहले चरण के चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर यह दिखा दिया है.अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच साल में राजद, कांग्रेस और जेएमएम की सरकार से लव जिहाद और लैंड जिहाद मिला है.
जनकल्याण की जगह जिहाद कल्याण चल रहा है. आदिवासी बहनों को बहला-फुसलाकर उनके अधिकार छीने जा रहे हैं. जल जंगल और जमीन के नाम पर घोऱ भ्रष्टाचार हुआ है. राज्य सरकार इसे रोकने में नाकाम रही. इस लूट वाली सरकार को जनती खुली छूट नहीं देगी.
हेमंत सरकार में पेपर लीक का रिकॉर्ड बना. राज्य सरकार ने खुद माना कि सिर्फ 11400 लोगों को ही नौकरी मिल पाई. महिलाओं को पांच फीसदी भी आरक्षण नहीं मिला. युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी नहीं दिया गया.
![]()




