तेनुघाट संवाददाता,
तेनुघाट। तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए अधिवक्ता संघ भवन के शिलान्यास हेतु झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के माननीय मुख्य न्यायाधीश से तिथि निर्धारण के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि शनिवार को बोकारो जिला जज के साथ हुई बैठक में स्पष्ट किया गया कि नए अधिवक्ता संघ भवन का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए तिथि अधिवक्ता संघ द्वारा प्रस्तावित की जाएगी, जिसके पश्चात माननीय न्यायाधीश महोदय तेनुघाट पहुंचेंगे।
संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि माननीय न्यायाधीश महोदय के तेनुघाट आगमन पर सभी अधिवक्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।
बैठक में वरीय सदस्य सत्य नारायण दे, बासु कुमार दे, बद्री नारायण पोद्दार, हेमंत कुमार गुरु, चेतना नंद प्रसाद, डी.एन. तिवारी, वकील महतो, सुरेश कुमार महतो, महेश ठाकुर, सुभाष कटरियार, विनोद कुमार गुप्ता, संजय कुमार दे, प्रसन्नजीत चटर्जी सहित कई सदस्यों ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, सहायक सचिव शंकर ठाकुर, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।