रिपोर्ट :– प्रेम कुमार साहू,
घाघरा प्रखंड के चुंदरी गांव में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक आयोजन हुआ। पूरे गांव में उत्साह, पारंपरिक संगीत और नृत्य की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत, प्रोफेसर अवधमनी पाठक, नूतन झा, दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे, मुखिया विनीता कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान 20 खोड़हा दलों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियाँ दीं। सभी दलों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों के विचार
सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत ने कहा—
“सरहुल केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी प्रकृति, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। चुंदरी में जिस अनुशासन और उत्साह के साथ यह आयोजन हुआ, वह प्रेरणादायक है। खोड़हा दलों की भागीदारी सांस्कृतिक एकता को दर्शाती है। हमें अपनी परंपराओं को संभालकर नई पीढ़ी तक पहुँचाना चाहिए।”
प्रोफेसर अवधमनी पाठक ने कहा—
“सरहुल पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिक जीवन जीने की सीख देता है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते और जीवंत बनाए रखते हैं। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की आवश्यकता है।”
उपस्थित गणमान्य लोग
आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से—
आशीष सोनी, आदित्य भगत, नीतू झा, अमित ठाकुर, अशोक उरांव, डॉ. विनय महली, दिलबहार अंसारी, अजीत मणि पाठक, शैलेश मनी पाठक, मुकेश मनी पाठक, परमेश्वर उरांव, जयनाथ भगत, शहजाद अंसारी, सुरेंद्र साहू, बालकिशन भगत, भूषण साहू, संजय ठाकुर, प्रधान उरांव, रविंद्र महली, राम कुमार भगत, मनीष महली, सुरेंद्र यादव, कैलाश महतो, अर्जुन साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।