Read Time:1 Minute, 17 Second
पाकुड़ संवाददाता।
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार ताल के पेड़ के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपनी ही बड़ी माँ, 55 वर्षीय पार्वती सोरेन पर हमला कर दिया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
खूनखराबे की इस वारदात से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर हिरणपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, पाकुड़ भेज दिया।
पुलिस ने तत्पर कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिरणपुर पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,