Read Time:48 Second
जमशेदपुर : यशोदा नगर में श्री बैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर परिसर में आगामी 29 मार्च को निर्धारित हिंदू सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बताया गया कि 29 मार्च को शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन होगा। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।