Read Time:1 Minute, 16 Second
गोमिया।प्रखंड के लुगुबुरु पहाड़ में जंगली हाथियों का झुंड पहुंचने पर गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने आसपास के सभी ग्रामीणों को हाई अलर्ट किया है। उन्होंने तुलबुल, पिंजरा, टूटी झरना,, ललपनिया, चोरगावा, मुरपा, डाकासाड़म,खखंडा, नारण और तिलैया के ग्रामीणों को विशेष रूप से एहतियात बरतने और सतर्क रहने का आग्रह किया है।
गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने क्षेत्र के ग्रामीणों से कहा है की घरों के अंदर रहे, शाम और रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकले। पक्के मकान का उपयोग करें और हाथी करीब आने पर तुरंत पक्के मकान या उसकी छत पर चले जाएं। साथ ही हाथियों को छेड़ने उनके पास जाने या सेल्फी लेने की कोशिश बिल्कुल भी नहीं करें अन्यथा जंगली हाथी उग्र हो सकते हैं। इसलिए जंगली हाथियों से सतर्क और सुरक्षित रहने की जरूरत है।