पंकज कुमार यादव,
गारू : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) पलामू प्रमंडल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लातेहार जिले के गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को ₹7,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमीन मुनिदेव सिंह ने एक व्यक्ति से उसके जमीन संबंधित कार्य को कराने के एवज में ₹7,000 की रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में पीड़ित ने एसीबी पलामू प्रमंडल कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई शिकायत की सत्यता की जांच करने के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत एसीबी टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी अमीन ने वादी से ₹7,000 रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गिरफ्तारी के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई तथा आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।