Views: 305
0 0
पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को पकड़ने के विरोध में सैकड़ो ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को पकड़ने के विरोध में सैकड़ो ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव।

लातेहार/ मनिका:- थाना क्षेत्र स्थित सेमर चौक से आगे पुल के नीचे 14 सितंबर को अज्ञात अवस्था में फेंका हुआ शव का पहचान उसके परिवार वालों ने चंदन सिंह उम्र लगभग 21 से 22 वर्ष पिता दिनेश सिंह घर पर सही जूंगूर थाना मनिका के रूप में किया है। मृतक के परिवार वालों ने बताया…

पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को पकड़ने के विरोध में सैकड़ो ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव।
Read Time:3 Minute, 22 Second
पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को पकड़ने के विरोध में सैकड़ो ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव।

लातेहार/ मनिका:- थाना क्षेत्र स्थित सेमर चौक से आगे पुल के नीचे 14 सितंबर को अज्ञात अवस्था में फेंका हुआ शव का पहचान उसके परिवार वालों ने चंदन सिंह उम्र लगभग 21 से 22 वर्ष पिता दिनेश सिंह घर पर सही जूंगूर थाना मनिका के रूप में किया है। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध उनके द्वारा मनिका थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराई गई थी।इसके बाद मनिका थाना के द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 6 दिन पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा दोषियों के साथ-साथ मृतक के चाचा अनद सिंह व सनद सिंह दोनों पिता स्वर्गीय राम भकत सिंह को भी पड़कर थाने में लाया गया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक चंदन सिंह की मां का बचपन में ही निधन हो गया था जिसके बाद उसके चाचा और चाची ही उसका पालन पोषण किए हैं तो फिर उसके चाचा उसकी हत्या कैसे कर सकते हैं। परिजनों ने बताया कि हम लोग मृतक के चाचा से मिलने के लिए थाने में आए हुए थे लेकिन हमें उन लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा है उल्टा आदिवासी राटा भूसा कहा गया थाना प्रभारी द्वारा इसके विरोध में आज हम लोग थाना का घेराव किए हैं। वही जिप सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि मृतक चंदन सिंह का शव लगभग 1 सप्ताह पहले मिला था जिसके बाद से पुलिस छानबीन कर रही है लेकिन हत्यारे को पकड़ने में असफल है। उल्टा पुलिस मृतक के परिजनों को ही पड़कर थाने में बंद कर रही है अगर मनिका थाना प्रभारी को लगता है कि हम लोग जैसे तैसे करके केस को ढकने का काम करेंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा अगर थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग लातेहार एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे और हम लोग मांग करेंगे कि केस की सीबीआई जांच हो और दोषियों को ऊपर कारवाई हो और निर्दोषों को छोड़ जाए।मौके पर रेखा देवी, राजमती मासूमत, प्रमिला देवी, सस्ती देवी, राजमती देवी, सुनीता देवी, चंद्रावती देवी, रेणु देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, यशोदा देवी, संगीता देवी, दिनेश सिंह, संजय सिंह, पंकज सिंह, संदीप सिंह, विमल सिंह, चंदन सिंह, अनुज सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

पुलिस के द्वारा निर्दोष लोगों को पकड़ने के विरोध में सैकड़ो ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports