लातेहार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण

लातेहार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण

Views: 16
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
लातेहार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण

लातेहार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सुचारू संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता ने आज गठित विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेल्पलाइन एवं जन शिकायत कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग तथा एमसीएमसी कोषांग का जायजा लिया। उपायुक्त ने कोषांगों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्व है। इसे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपादित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी सजग एवं तत्पर रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मौके पर उप विकास आयुक्त, आईटीडीए निदेशक, अपर समाहर्ता, डीआरडीए निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) समेत संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

बरहरवा:कृषि विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा,पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने का निर्देश

बरहरवा:कृषि विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा,पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने का निर्देश

लातेहार: टीबी उन्मूलन को लेकर गांव-गांव पहुंचेगा मोबाइल मेडिकल वाहन

लातेहार: टीबी उन्मूलन को लेकर गांव-गांव पहुंचेगा मोबाइल मेडिकल वाहन

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post