बरहरवा:कृषि विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा,पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने का निर्देश

बरहरवा:कृषि विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा,पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने का निर्देश

Views: 18
0 0
Read Time:3 Minute, 11 Second
बरहरवा:कृषि विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा,पात्र किसानों तक लाभ पहुंचाने का निर्देश

बरहरवा:- साहेबगंज उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के क्रम में बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत बीज वितरण की स्थिति की जानकारी ली गई। जिला कृषि पदाधिकारी ने अवगत कराया कि बीज वितरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उपायुक्त ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की समीक्षा करते हुए पात्र किसानों को समय पर लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही किसान समृद्धि योजना पर विस्तार से चर्चा कर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने एटीएम एवं बीटीएम को क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाए और उन्हें लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति के किसानों तक पहुंचे।

बैठक में वर्षापात एवं आच्छादन प्रतिवेदन, बीज विनिमय एवं वितरण योजना, बिरसा फसल विस्तार योजना, एनएफएसएनएम अंतर्गत प्रमाणित बीज वितरण, रसायन निबंधन, झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना, पीएम-आरकेवीवाई-पीडीएमसी, आरकेवीवाई अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता प्रबंधन योजना, डिजिटल फसल सर्वेक्षण, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), झारखंड कृषि ऋण माफी योजना तथा बिरसा ग्राम विकास योजना-सह-कृषि पाठशाला सहित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अरुण भोक्ता, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) मंटु कुमार सहित एटीएम एवं बीटीएम उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हिरणपुर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता सह दवा सेवन शिविर आयोजित

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हिरणपुर में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता सह दवा सेवन शिविर आयोजित

लातेहार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण

लातेहार: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post