नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित

नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित

Views: 1
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second
नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


पाकुड़। मंगलवार को नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित मतदान केंद्रों में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी ने कहा कि सभी सेक्टर पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों तक जाने वाले मार्गों की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर लें तथा नक्शे में दर्शाए गए रूट चार्ट से उसका मिलान सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, भोजन व्यवस्था, शेड, रैंप, शौचालय, दूरभाष, विद्युत व्यवस्था आदि की समुचित जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने नव स्थापित मतदान केंद्रों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सेक्टर पदाधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि अनधिकृत प्रचार वाहनों का उपयोग, संपत्ति विरूपण, सरकारी भवनों, वाहनों अथवा कर्मियों का चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से उपयोग न हो। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर मतदाताओं के बीच विश्वास का माहौल बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ डीएन आजाद, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता सहित सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

डीएवी पब्लिक स्कूल में फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ

डीएवी पब्लिक स्कूल में फाइलेरिया मुक्ति अभियान का शुभारंभ

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post