मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Views: 39
0 0
Read Time:4 Minute, 51 Second
मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

लातेहार समाहरणालय परिसर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की लातेहार जिला इकाई द्वारा एक दिवसीय विशाल धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (मनरेगा) का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में आयोजित किया गया।

प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हुए इस धरना कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष वैद्यनाथ राम, जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, शमशुल होदा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना उरांव, जिला प्रवक्ता शमशेर खान, जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

वक्ताओं के विचार

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम ने कहा कि केंद्र सरकार मनमानी पर उतर आई है। नाम बदलने की राजनीति के जरिए अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। यह न केवल देश की धर्मनिरपेक्षता पर हमला है, बल्कि महात्मा गांधी के आदर्शों को समाप्त करने और विपक्ष की आवाज को दबाने का षड्यंत्र भी है।

जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि यह केवल किसी योजना का नाम बदलने का मामला नहीं है, बल्कि महात्मा गांधी के विचारों पर सीधा प्रश्नचिह्न है। इसी कारण झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य भर में जिला मुख्यालयों पर विरोध दर्ज करा रही है।

जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने कहा कि भाजपा द्वारा गांधीजी के आदर्शों को मिटाने की साजिश रची जा रही है, जिसे विपक्ष किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा।

मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

कार्यक्रम में हाल ही में झामुमो में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा को नाम बदलने की राजनीति छोड़कर पहले झारखंड का बकाया मनरेगा भुगतान केंद्र से दिलाना चाहिए, जिससे इस योजना को और गति मिल सके। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्य स्तरीय नेता इस मुद्दे पर मौन हैं, जबकि झामुमो का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

नारे और जनसमर्थन

धरना स्थल पर
“20 दिसोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें”, “हेमंत सोरेन जिंदाबाद”, “कल्पना सोरेन जिंदाबाद” और “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद”
के गगनभेदी नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में जिले भर से आए आम नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की भी बड़ी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए सड़क से सदन तक आंदोलन की चेतावनी दी।

मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

उपस्थित प्रमुख नेता

इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र लोहरा, जीरा देवी, ममता सिंह, इनायत करीम, पप्पन खान, मोहन गंझू, सुदामा प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, कामेश्वर भोक्ता सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष—चंदवा, बालूमाथ, बरियातू, हेरहंज, लातेहार, सरयू, गारू, मनिका, महुआडांड, बरवाडीह—के पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता उपस्थित रहे।

Loading

मनरेगा का नाम बदलकर VB-G RAM G किए जाने के विरोध में झामुमो का एक दिवसीय धरना, बड़ी संख्या में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

लोगों पर चढ़ा नए साल का खुमार, पिकनिक स्थलों पर उमड़ने लगी भीड़

लोगों पर चढ़ा नए साल का खुमार, पिकनिक स्थलों पर उमड़ने लगी भीड़

27 वर्षों में पहली बार गोमिया में मुनि संघ का ऐतिहासिक आगमन

27 वर्षों में पहली बार गोमिया में मुनि संघ का ऐतिहासिक आगमन

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
administrator

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post