मोटर दुर्घटना केस से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन

मोटर दुर्घटना केस से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन
Views: 217
0 0
Read Time:2 Minute, 41 Second

  • वाद निष्पादन का सबसे सुगम मार्ग है लोक आदालत – पिडिजे
  • 25 लाख 50 हजार रूपये का हुआ सेटलमेंट
मोटर दुर्घटना केस से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन

लातेहार संवाददाता,

लातेहार:- झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेशानुसार एवं जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व्यावहार न्यायालय लातेहार में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा वाद से संबंधित वादों का निपटारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि वादों के निपटारा के लिए सबसे सुगम मार्ग लोक अदालत है। उन्होने कहा कि लोक अदालत आपसी सुलह या बातचीत की एक प्रणाली है। यह एक ऐसा मंच है जहां अदालत में लंबित मामलों, विवादों या जो मुकदमेबाजी से पहले के चरण में हैं, उन 2 पक्षों में समझौता किया जाता है या सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक आदालत में कोई न्यायालय शुल्क नहीं लगता है, और यदि न्यायालय शुल्क का भुगतान पहले ही कर दिया गया है, तो लोक अदालत में विवाद का निपटारा होने पर राशि वापस कर दी जाती है। उन्होने लोक आदालत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा वादों का निपटारा करने की अपील की।

25 लाख 50 हजार रूपये का हुआ सेटलमेंट


इस विशेष लोक अदालत में न्यायाधीश संजय कुमार दूबे एवं अधिवक्ता पंकज कुमार की बेंच ने मोटर दुर्घटना से संबंधित वादों में कुल 25 लाख 50 हजार रूपये का सेटलमेंट किया।इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चैरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, अधिवक्ता बिरसा मुंडा सहित बार एसोसिएशन के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी, एलएडीसी सहायक दीपक कुमार मिश्रा, राहुल कुमार एवं पीएलवी मौजूद रहे।

Loading

मोटर दुर्घटना केस से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment