कोटालपोखर। गौंता फुटबॉल क्लब तालझारी की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सीएनआई चर्च मैदान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन 27 दिसंबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 29 दिसंबर को खेला जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, विजेता टीम को एक लाख तीस हजार रुपये नगद, उपविजेता को एक लाख रुपये तथा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
टूर्नामेंट को सफल बनाने के उद्देश्य से तालझारी के स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए जिम्बाब्वे से पांच सदस्यीय विदेशी टीम तालझारी पहुंची है। यह टीम खिलाड़ियों को फुटबॉल से जुड़ी नई-नई तकनीकों, विशेषकर गेंद नियंत्रण और कैचिंग की आधुनिक तरकीबों का प्रशिक्षण दे रही है।
विदेशी टीम के कप्तान एलन लिंक्स ने बताया कि वे वर्तमान में भारत के गुजरात स्थित पारुल यूनिवर्सिटी में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं और इसी दौरान तालझारी आकर स्थानीय टीम के साथ खेल प्रदर्शन करेंगे। वहीं, प्रीतम जॉन मरांडी फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष थॉमस मरांडी ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट को और आकर्षक बनाने के लिए संथाली सिंगर, विदेशी खिलाड़ियों का प्रदर्शन और मेले का भी आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिम्बाब्वे के हरारे स्टेट से प्रदोन, एलन लिंक्स, थबेलो, तनतस्वा और इनोसेंट सहित पांच खिलाड़ी मैदान में खेल का प्रदर्शन करेंगे। दूर-दराज से आने वाले दर्शक रोमांचक फुटबॉल मुकाबलों के साथ-साथ मेले का भी आनंद उठा सकेंगे।
нажмите [url=https://bet-vodka.com/]казино водка бет vodkabet[/url]
этот сайт [url=https://bet-vodka.com/]казино водка бет vodkabet[/url]
нажмите здесь [url=https://bet-vodka.com/]казино водка бет vodkabet[/url]