Views: 36
0 0
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव बने हीरालाल साहा, क्षेत्र में खुशी की लहर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव बने हीरालाल साहा, क्षेत्र में खुशी की लहर

बरहरवा संवाददाता।:हीरालाल साहा को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संयुक्त सचिव बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक और मजबूत कदम बताया है।इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हीरालाल साहा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी…

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव बने हीरालाल साहा, क्षेत्र में खुशी की लहर
Read Time:2 Minute, 43 Second
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव बने हीरालाल साहा, क्षेत्र में खुशी की लहर

बरहरवा संवाददाता।:
हीरालाल साहा को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संयुक्त सचिव बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक और मजबूत कदम बताया है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हीरालाल साहा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के श्री सी. वेनुगोपाल जी, झारखंड प्रभारी के. राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर साहा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए आलमगीर आलम( पूर्व मंत्री ग्रामीण विकास झारखंड सरकार )निशात आलम (विधायक, पाकुड़), तनवीर आलम (प्रदेश महासचिव ) एवं बरकत खान (जिला अध्यक्ष साहेबगंज) के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना होगा।
हीरालाल साहा ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास के मुद्दों को लेकर वे लगातार सक्रिय रहेंगे।
उनकी इस नियुक्ति से खासकर युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। समर्थकों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और अधिक व्यापक होगा।

Loading

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव बने हीरालाल साहा, क्षेत्र में खुशी की लहर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed