Read Time:1 Minute, 15 Second
बरहरवा।राजमहल प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रभारी बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मो. यूसुफ की अध्यक्षता में राजमहल प्रखंड अंतर्गत सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्वाचन से संबंधित एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से एसआईआर मैपिंग के अंतर्गत अन्य राज्यों की विधानसभा संख्या, मतदान केंद्र संख्या एवं मतदाता क्रमांक को मतदाता के नाम से सर्च कर पहचान करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही एएसडी (एब्सेंट, शिफ्टेड एवं डेड) मतदाताओं से संबंधित कार्यों पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में पंचायत राज पदाधिकारी सूर्यनारायण चौधरी, नोडल निर्वाचन पदाधिकारी गगन बापू, विजय कुमार सहित सभी सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित थे।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,