राजमहल:गंगा में बह रहे व्यक्ति को मछुआरों ने बचाया

राजमहल:गंगा में बह रहे व्यक्ति को मछुआरों ने बचाया

Views: 31
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second
राजमहल:गंगा में बह रहे व्यक्ति को मछुआरों ने बचाया

बरहरवा:- राजमहल के गोदारा घाट उत्तर वाहिनी गंगा में गुरुवार की देर शाम गंगा में बह रहे व्यक्ति को मछुआरों ने सूझबूझ से बचाई जान। मिली जानकारी के अनुसार कुछ मछुआरे नाव के सहारे गंगा में मछली मार रहे थे। इसी दौरान उन लोगों की नजर गंगा में बह रहे एक व्यक्ति पर पड़ी नजदीक जाकर देखा तो उक्त व्यक्ति की सांस चल रही है और मूर्छित होकर पानी में बह रहा है। तभी तीन-चार मछुआरे के सहारे से उसे पानी से निकलकर नाव के सहारे आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

जहां उक्त व्यक्ति का ड्यूटी मौजूद डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार के द्वारा इलाज किया गया। व्यक्ति की पहचान दुमका जिला अंतर्गत काठी कुंड के घाटजुरा निवासी बाबूलाल सोरेन (50) के रूप में हुई उन्होंने बताया कि अपने गुरु एवं परिजनों के साथ कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान करने के लिए आए हुए थे।

गुरुवार को देर शाम गंगा नहाने के लिए गए थे इस दौरान किसी तरह गाड़ी पानी में चला गया था। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी खबर भेजे जाने तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची थी। अस्पताल प्रशासक के द्वारा उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा था।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

गोमिया गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

गोमिया गुरुद्वारा साहिब में गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

सालगाझुरी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव को बंद किये जाने से नाराज़ लोगों ने एआरएम को सौंपा ज्ञापन

सालगाझुरी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव को बंद किये जाने से नाराज़ लोगों ने एआरएम को सौंपा ज्ञापन

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post