सालगाझुरी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव को बंद किये जाने से नाराज़ लोगों ने एआरएम को सौंपा ज्ञापन

सालगाझुरी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव को बंद किये जाने से नाराज़ लोगों ने एआरएम को सौंपा ज्ञापन

Views: 27
0 0
Read Time:4 Minute, 2 Second
सालगाझुरी स्टेशन पर लोकल ट्रेनों के ठहराव को बंद किये जाने से नाराज़ लोगों ने एआरएम को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर : सलगाझरी स्टेशन पर अचानक लोकल व पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बंद किये जाने से यात्री अचंभित हैं। हजारों की संख्या में मजदूर, सब्जी , पत्ता , दातून , मुर्गा व्यापारी सलगाझरी स्टेशन से यात्रा करते थे। परंतु अचानक ट्रेनों का ठहराव सलगाझरी स्टेशन पर बंद करने से यात्रियों में जबरदस्त नाराजगी है। गौरतलब हो कि साठ सत्तर वर्षों से यहां लोकल ट्रेनों का ठहराव होता रहा है।
उधर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद होने से संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के संयोजक राम सिंह मुंडा के नेतृत्व में क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (ARM) टाटानगर समीर सौरभ से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा गया। डीआरएम, चक्रधरपुर रेल मंडल के नाम क्षेत्रीय रेल प्रबंधक , टाटानगर को सौंपे गये ज्ञापन में निम्न मांगों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है।
(1) सलगाझरी स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
(2) सलगाझरी स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज को जल्द से जल्द पूरा कर आम जनता के आवागमन के लिए चालू किया जाए।
(3) सलगाझरी रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों के सुविधा के लिए टिकट बुकिंग काउंटर यथा शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
(4) सलगाझरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निमार्ण कराया जाए।
(5) यात्रियों के लिए संसाधन युक्त विश्राम सेड का निमार्ण कराया जाए।
(6) सलगाझरी रेलवे स्टेशन से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंच पथ का निमार्ण करिया जाए।
(7) बड़ी आबादी वाला क्षेत्र, बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र कराया जाए।
श्री मुंडा ने कहा कि सलगाझरी स्टेशन पर अंडरब्रिज का ऑनलाइन उदघाटन, देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा विगत 26 फरवरी 2024 को सांसद , स्थानीय ग्रामीणों, समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में की गई थी। सुविधा के लिए स्टेशन का सौंदर्यीकरण हुआ । परंतु आश्चर्यजनक तरीके से दर्जन भर ट्रेनों का ठहराव अचानक बंद कर दिया गया। जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दिया कि मांगों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा सकता है। इस दौरान संयोजक राम सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया सुनीता नाग, मुखिया प्रभु राम मुंडा, मुखिया उमेश पुरान,प्रकाश सांडील, रुद्र मुंडा, तुलसी महतो रमाकांत करुआ, राम मुखी, बबलू करुआ, राम प्रसाद जायसवाल।त्रिवेणी महतो, गौतम सामंता, सौरभ राहुल सिंह, सुमित कुमार शर्मा, रामा कांत करुआ, संतोष महतो, धन सिंह मुंडा, पी के करुआ, अमित कुमार रजक, शंभू दास, प्रकाश, जुझार हो आदि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

राजमहल:गंगा में बह रहे व्यक्ति को मछुआरों ने बचाया

राजमहल:गंगा में बह रहे व्यक्ति को मछुआरों ने बचाया

पाँच दिवसीय नेचुरोपैथी कैंप का हुआ शुभारंभ

पाँच दिवसीय नेचुरोपैथी कैंप का हुआ शुभारंभ

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post