Read Time:1 Minute, 15 Second
रिपोर्ट – प्रेम कुमार साह,
गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि उसकी मां, बहन और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मृतक की पहचान छोटा खपिया निवासी रामवीर उरांव के रूप में हुई है। हादसे में घायल मुनी देवी (मां), करिश्मा कुमारी (बहन) और आरोही कुमारी (बेटी) को प्राथमिक उपचार के बाद गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग गम्हरिया बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में नवडीहा के समीप उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे एक हाईवा वाहन से हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि रामवीर की मौत मौके पर ही हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।