रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा गुमला
घाघरा:- प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने प्रखंड क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गरीब लाभुकों को समय पर और सही मात्रा में राशन उपलब्ध कराना दुकानदारों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि लाभुकों की आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग तथा ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी की जाए, ताकि जिले की परफॉर्मेंस में और सुधार लाया जा सके। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी गरीब परिवार वंचित न रहे, इसलिए पीडीएस दुकानदारों को अपने कर्तव्यों का अक्षरशः पालन करना होगा।बैठक में सभी डीलर उपस्थित रहे।