गढ़वा पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद 53 गुम मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे

गढ़वा पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद 53 गुम मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे
Views: 96
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second
गढ़वा पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद 53 गुम मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे

गढ़वा। प्रतिनिधि — अनूप कुमार गुप्ता,
समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों से गुम हुए 53 मोबाइल फोन को सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की सहायता से बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने स्वयं मोबाइल फोन संबंधित लोगों को सुपुर्द किए।

उल्लेखनीय है कि गढ़वा पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक कुल 113 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें से 60 मोबाइल पूर्व में थानों/ओपी स्तर पर ही उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। मोबाइल बरामदगी में CEIR पोर्टल एक प्रभावी तकनीकी उपकरण साबित हो रहा है, जिसकी मदद से चोरी या गुम फोन की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें वापस दिलाना आसान हो गया है।

गढ़वा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें। साथ ही CEIR पोर्टल पर जाकर फोन को ब्लॉक करने, ट्रैकिंग के लिए आवश्यक विवरण भरने और आगे की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। पुलिस के अनुसार, समय पर सूचना और पोर्टल पर आवेदन देने से मोबाइल की बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment