तेज रफ्तार सवारी गाड़ी पेड़ से टकराई,चालक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार सवारी गाड़ी पेड़ से टकराई,चालक गंभीर रूप से घायल
Views: 218
0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second
तेज रफ्तार सवारी गाड़ी पेड़ से टकराई,चालक गंभीर रूप से घायल

गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के टेहरवा पानी टंकी के समीप एक तेज रफ्तार सवारी गाड़ी सड़क किनारे पेड़ मे टकरा गई जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

घटना के संबंध मे बताया जाता है कि रविवार दोपहर चतरोचट्टी-सीधाबारा मुख्य सड़क में हुरलुंग की ओंर से एक खाली सवारी गाड़ी JH02M 4260 चतरोचट्टी की तरफ जा रही थी।

जिसका चालक तिसकोपी निवासी अनिल कुमार था। जो विष्णुगढ से गाड़ी की सर्विसिंग कराकर वापस अपने घर तिसकोपी लौट रहा था तभी वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

जिसमें अनिल गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो सहित स्वजनों व स्थानीय लोगों द्वारा बेहतर ईलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है। फिलहाल चतरोचट्टी थाना पुलिस गाड़ी को कब्जे मे लेकर छानबीन मे जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment