बरहरवा।
पतना प्रखंड के रांगा शिव मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर सोमवार की देर शाम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने की।
बैठक में रांगा, छोटा रांगा, बड़ा रांगा व कुसुमपोखर के ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इसी क्रम में श्री श्री 108 सार्वजनिक शिव मंदिर दुर्गा पूजा मेला समिति का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव तथा सचिव महेश साह को चुना गया। निर्णय लिया गया कि पूजा के प्रारंभ से ही मेला स्थल पर रांगा सहित आसपास गांवों के वॉलंटियर सक्रिय रहेंगे।
मौके पर झामुमो के पंचायत अध्यक्ष मछुआ हेम्ब्रम, प्रकाश साह, लालन साह, शंकर हांसदा, राहुल दे, गुड्डू साह, शैलेंद्र साह, पवन साह, नेपाल साह, लालू साह, छोटू ठाकुर, मोनू गुप्ता सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।