रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)
सावन माह की दूसरी सोमवारी को घाघरा प्रखंड से लगभग 3 किलोमीटर दूर नेतरहाट रोड स्थित पवित्र देवकी बाबा धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नदी किनारे स्थित इस सुप्रसिद्ध मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
इस दौरान घाघरा की कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर प्रबंधन समिति और पुलिस प्रशासन द्वारा भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी।
सिमडेगा, कोलेबिरा, गुमला, लोहरदगा सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवकी बाबा धाम पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव के साथ मां पार्वती की विधिपूर्वक आराधना की। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:
दिलीप साहू, किशोर जैसवाल, प्रदीप प्रसाद, अजय प्रताप जायसवाल, संजय शर्मा, मनोज महापात्र, अजीत साहू सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।