अनूप कुमार गुप्ता,
गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था ने ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप की एक यूनिट दानकर एनीमिया से ग्रसित जरूरतमंद महिला को स्वास्थ्य होने में मदद की। जायंट्स आस्था के सदस्य पवन अग्रवाल ने उक्त महिला के लिए 13वीं बार रक्तदान किया। महिला का नाम मधु देवी (उम्र 60), पति स्व अजय सिंह, ग्राम मझिआंव के रहने वाली है।
वह एनीमिया से पीड़ित है। डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन करना होगा, लेकिन बल्ड की कमी है। एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था करनी होगी। महिला के लड़के ने ए नेगेटिव बल्ड खोजने की काफी प्रयास किए, लेकिन खून व्यवस्था नहीं हो पाई। जायंट्स आस्था को खबर मिली तो संस्था के सदस्य पवन अग्रवाल ने गढ़वा ब्लड बैंक पहुंच कर टीम के साथ रक्तदान किया।
मौके पर जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने बताया कि हमारा जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था ने हर जरुरतमंद व्यक्तियों को हर संभव मदद की है। आगे भी इसी तरह से मदद करते रहेगा। मौके पर प्रेम प्रकाश गुप्ता, आलोक कुमार, आशुतोष मिश्र सहित जायंट्स आस्था के अन्य सदस्य लोग उपस्थित थे।