Read Time:1 Minute, 22 Second
श्रीनगर।
पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर से उभर आया है। इस बीच, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को श्रीनगर का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और सैन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
इस बैठक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दीवार पर अर्जुन और श्रीकृष्ण के रथ की छवि दिखाई दे रही है—एक ऐसा दृश्य जो भगवद् गीता के युद्धकालीन उपदेश की याद दिलाता है। इसे लेकर अटकलें तेज़ हैं कि क्या यह एक सधा हुआ संकेत है?
विश्लेषकों का मानना है कि यह चित्र एक गहरे प्रतीकात्मक संदेश को दर्शाता है। जैसे महाभारत के युद्ध से पहले श्रीकृष्ण ने अर्जुन को धर्म और कर्तव्य का ज्ञान दिया था, वैसे ही यह फोटो भारतीय सेना के स्पष्ट संकल्प और रणनी