5 लाख का इनामी नक्सली लवलेश गंझू ने किया आत्मसमर्पण, IG समेत अधिकारियों ने किया स्वागत

5 लाख का इनामी नक्सली लवलेश गंझू ने किया आत्मसमर्पण, IG समेत अधिकारियों ने किया स्वागत
Views: 94
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second
5 लाख का इनामी नक्सली लवलेश गंझू ने किया आत्मसमर्पण, IG समेत अधिकारियों ने किया स्वागत

पंकज कुमार यादव,

गारु :लातेहार, 15 जुलाई झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी को आज एक और बड़ा झटका लगा है। संगठन का सब-जोनल कमांडर लवलेश गंझू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। लवलेश पर सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।लवलेश गंझू का आत्मसमर्पण पलामू जोन के आईजी सुनील भास्कर, लातेहार एसपी कुमार गौरव,सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर, एसएसबी कमांडेंट राकेश सिंह , गारू थाना प्रभारी पारसमणी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा उसका स्वागत किया गया।लवलेश गंझू के खिलाफ गारु थाना कांड संख्या 39/17, दिनांक 01/12/2017 के तहत धारा 147, 148, 149, 323, 324, 386, 387 भादवि एवं 17 CLA एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त था और कई घटनाओं में सक्रिय भूमिका निभा चुका था।पुलिस प्रशासन ने इसे संगठन के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी बताया है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को और कमजोर करने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने लवलेश गंझू को मुख्यधारा में लौटने के इस निर्णय के लिए सराहना भी की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment