महुआडांड़:- आवासीय विद्यालय स्टेडियम में कल 12:00 बजे से झारखंड मुक्ति मोर्चा नॉकआउट फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है। जिसका प्रथम पुरस्कार 25 हजार एवं खासी द्वितीय पुरस्कार 15 000 प्लस खासी तृतीय पुरस्कार 11000 चतुर्थ पुरस्कार सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोकप्रिय नेता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव का आगमन होगा।
उन्हीं के द्वारा कार्यक्रम को फीता काटकर शुभारंभ किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं जीवन के जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारी का प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। महुआडांड़ जेएमएम के उभरते नेता परवेज आलम ने बताया कि कल झारखंड मुक्ति मोर्चा का नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट है सभी लोग आए कार्यक्रम का लुफ्त उठाएं।
खेल रहे हैं खिलाड़ी का मनोबल को बढ़ाएं जिससे कि हमारा महुआडांड़ के खिलाड़ी और अन्य स्थान में अच्छा प्रदर्शन करे।