कला,संस्कृति और युवा खेल को बढ़ावा देने के लिए हरिमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा से की मुलाकात

कला,संस्कृति और युवा खेल को बढ़ावा देने के लिए हरिमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा से की मुलाकात
Views: 113
0 0
Read Time:3 Minute, 2 Second
कला,संस्कृति और युवा खेल को बढ़ावा देने के लिए हरिमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा से की मुलाकात

नई दिल्ली/जम्मू-कश्मीर।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स प्रमोटर, आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर हरिमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर के युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा से मुलाकात कर देश में कला, संस्कृति और युवा खेल को बढ़ावा देने के लिए विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान मंत्री सतीश शर्मा ने इस पहल को सराहते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भारत की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए इस तरह की पहल अत्यंत स्वागतयोग्य है।

“देश की छुपी प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना ही हमारा मूल उद्देश्य” – हरिमोहन सिंह

हरिमोहन सिंह ने कहा कि उनका मकसद भारत के विभिन्न राज्यों के उभरते कलाकारों और खिलाड़ियों को एक साथ जोड़कर उन्हें निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का है।
उन्होंने बताया कि कला और संस्कृति को पसंद करने वाले देश के अलग-अलग राज्यों से लोग तेज़ी से इस टीम से जुड़ रहे हैं। कई राज्यों में संगठन की टीमें बन भी चुकी हैं, और अब पूरे भारत के जिलों व प्रखंडों में टीम विस्तार का कार्य जारी है।

दिग्गज नेताओं से भी किया सहयोग का आग्रह

हरिमोहन सिंह इससे पूर्व

  • पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, और
  • भारत सरकार के सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

से भी मुलाकात कर बिहार सहित देशभर में कला, संस्कृति तथा खेलों को प्रोत्साहित करने में सहयोग देने का अनुरोध कर चुके हैं।

जमीनी स्तर पर नई टीम का गठन जारी

उन्होंने बताया कि एक नई टीम तैयार की जा रही है जो जमीनी स्तर पर जाकर युवाओं की प्रतिभा को पहचानेगी, उन्हें प्रशिक्षण देगी और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगी।
इस अभियान का लक्ष्य है — राष्ट्रिय स्तर पर भारतीय पारंपरिक कला, साहित्य, संस्कृति और खेलकूद को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाओं को उचित दिशा देना।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment